खून से लाल हुई बंगाल की धरती, जीत के बाद झंडा लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता राहुल रॉय को मारी गोली, TMC कार्यकर्ता पर आरोप

Global Bharat 07 May 2026 11:32: AM 1 Mins
खून से लाल हुई बंगाल की धरती, जीत के बाद झंडा लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता राहुल रॉय को मारी गोली, TMC कार्यकर्ता पर आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं के बीच उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय को गोली लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक रोहित रॉय जिन्हें स्थानीय लोग चिंटू के नाम से भी जानते हैं, इलाके में भाजपा के झंडे लगा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग हुई. 

भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमला TMC समर्थित गुंडों ने किया. पार्टी का दावा है कि 8-10 लोगों का समूह वहां पहुंचा था, जिनमें से कुछ ने गोली चलाई. रोहित रॉय के पेट में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत बशीरहाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन अब स्थिर बताई गई है.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें अस्पताल में भर्ती रोहित रॉय ने दावा किया कि वे लोग भाजपा के झंडे लगा रहे थे तभी हमला हुआ. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और मामले की जांच जारी है. फिलहाल फायरिंग की परिस्थितियों और हमलावरों की पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद कई इलाकों से राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है. भाजपा लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठा रही है, जबकि TMC इन आरोपों को राजनीतिक बता रही है..

West Bengal Political Violence BJP Worker Rohit Roy Shot Basirhat Firing Incident TMC vs BJP Clash Bengal Post Poll Violence

Description of the author

Recent News