Gaurav Chaudhary: मेरठ के BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ विवाह सूत्र में बंध गए हैं. शादी 28 मई को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में हुई. दोनों ने 29 मई को इसकी औपचारिक घोषणा की. समारोह बेहद निजी था, जिसमें केवल दोनों के करीबी मित्रों ने ही शिरकत की.
दोनों की यह दूसरी शादी है
गौरव चौधरी और मोनिका यादव दोनों ही अपनी पहली शादी से अलग हो चुके हैं. गौरव का पहला विवाह जर्मनी में हुआ था, जिसमें उनकी एक बेटी भी है. भारत वापसी के बाद उनका तलाक हो गया. मोनिका यादव का भी पहला विवाह कुछ वर्षों बाद टूट गया था. लंबे समय से एक-दूसरे को जानने-पहचानने के बाद दोनों ने आपसी सहमति और समझदारी से जीवन साथी बनाने का फैसला किया.