रक्षाबंधन पर बहन को प्रेमी संग देख भाई आगबबूला, फिर दोनों ने मिलकर कर दिया कांड

Amanat Ansari 30 Aug 2026 09:20 PM 1 Mins
रक्षाबंधन पर बहन को प्रेमी संग देख भाई आगबबूला, फिर दोनों ने मिलकर कर दिया कांड

नागौर: राजस्थान के नागौर जिले में रक्षाबंधन के दिन एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. एक शादीशुदा महिला मोनिका (30) और उसके भाई श्रवणराम मेघवाल (25) ने कथित तौर पर महिला के प्रेमी शेराराम की हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को मोनिका मायके आई हुई थी. वह शेराराम के खेत में बने घर पर गई, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक है. वहां भाई श्रवणराम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद भाई-बहन ने मिलकर शेराराम की हत्या कर दी.

28 अगस्त को ग्रामीणों ने बदबू आने की शिकायत पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने खेत वाले घर से शेराराम का शव बरामद किया. शरीर पर कई चोटों के निशान मिले थे. शुरुआत में पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मान रही थी, लेकिन महज 12 घंटे में तकनीकी सबूतों, मुखबिरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मोनिका और श्रवणराम को गिरफ्तार किया गया. मोनिका ने इससे पहले अपने पति के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कराया था. मामले की आगे जांच जारी है.

Rajasthan Nagaur murder case nagaur murder case Nagaur man killed over affair

Recent News