CM शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी से की मुलाकात, बंगाल के विकास का मिला भरोसा

Amanat Ansari 22 May 2026 10:26: PM 1 Mins
CM शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी से की मुलाकात, बंगाल के विकास का मिला भरोसा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली में यह उनकी पहली आधिकारिक मुलाकात है. मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे सौभाग्य की बात बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि चर्चा बेहद सार्थक रही. प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के अपने विजन पर जोर देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. शुभेंदु अधिकारी ने ‘X’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने के बाद प्रधानमंत्री से यह मेरी पहली आधिकारिक मुलाकात है. मैं उनके मार्गदर्शन, शुभकामनाओं और राज्य की प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं.’’

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन से बंगाल को आर्थिक गतिरोध से बाहर निकालकर तेज विकास, औद्योगिक पुनरुत्थान और युवा सशक्तिकरण का नया युग शुरू होगा. शुभेंदु अधिकारी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की.

रक्षा मंत्री ने उन्हें बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शुभकामनाएं दीं. यह मुलाकात बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Suvendu Adhikari PM Modi Sabka Sath Sabka Vikas Suvendu Adhikari Meets PM Modi

Recent News