अभिषेक चतुर्वेदी
क्या बुलडोज़र रूकते ही शहर-शहर अपराध बढ़ गया है? सड़क पर महिलाओं और बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है! जो अब तक बुलडोजर के डर से बिल में छिपे थे, वो सांप-छछुंदर की तरह बिलों से बाहर निकल चुके हैं, जिन्हें ये पता नहीं है कि योगी ने ऐसे लोगों के लिए अपनी स्पेशल फौज उतार दी है और ये फौज शहर-शहर तांडव मचा रही है.
ये तस्वीरें बरेली की हैं, खुद महिला पुलिस ऑफिसर ने रात में सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया है. महिला पुलिसकर्मियों को साफ आदेश दिया गया है, साथ में रजिस्टर लेकर जाइए और बहन-बेटियों को हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दीजिए. आने वाले दिनों में नवरात्रि का त्यौहार है, और बुलडोजर पर भी ब्रेक लग चुका है, इसलिए खुद ही यूपी पुलिस ने अपना एक-एक सिपाही अलग-अलग चौक-चौराहों पर मुस्तैद कर दिया है, एंटी रोमियो स्कवॉयड यूपी के 75 जिलों के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लड़कियों से परेशानी पूछ रहा है.
अगर आपकी लड़की को कोई परेशान कर रहा है तो एंटी रोमियो स्कवॉयक को सीधा शिकायत दीजिए, फिर वो कभी परेशान करने लायक नहीं बचेगा, बाकी सड़क पर किसी के साथ गलत करता मिला तो उसके साथ क्या होगा, ये हापुड़ की ख़बर से समझ लीजिए. कुछ दिन पहले हापुड़ से सामने आई, जहां चंडी मंदिर के सामने महिला थाने की हेड कॉन्स्टेबल सविता ड्यूटी पर मुस्तैद थी, तभी एक लड़का सड़क पर चल रही लड़की को देखकर अबशब्द बोलने लगा, जिसे सुनते ही हेड कॉन्स्टेबल दुर्गा बन गई और मौके पर ही उसको सबक सीखा डाला. सुनते ही सबको योगी का वो बयान याद आया, इस चौराहे पर छेड़ोगे, अगले चौराहे पर यमराज तुम्हारा इंतजार कर रहे होंगे.
जौनपुर के मछलीशहर में तो पुलिस ने देश के दुश्मनों को रातों-रात उठा लिया, जिन्हें हिंदुस्तान से ज्यादा फिलीस्तीन प्यारा लगता है, जो तिरंगे की जगह फिलीस्तीन का झंडा फहराना चाहते हैं. यूपी पुलिस की नजर अब प्रदेश और देश के उन दुश्मनों पर है, जो बुलडोजर रुकते ही बड़ा बवाल करने की फिराक में थे, कुशीनगर से यूपी पुलिस ने एक ऐसे ही मौलाना को पकड़ा है, जो योगी के कानून को सीधा चैलेंज कर रहा था.
एसपी संतोष मिश्रा के पीछे खड़े इस मौलाना का मासूम शक्ल पर मत जाइए, इसने इतना बड़ा कांड किया है सुनकर हर सनातनी गुस्सा हो उठेगा. जटहा बाजार की एक मस्जिद में रहकर नमाज पढ़ाने वाला ये मोहम्मद ओवैस गांव की नाबालिग को अपनी जाल में फंसाता है. उसे पश्चिम बंगाल लेकर जाता है, वहां उसका धर्म बदलवा देता है. सोचा होगा ममता दीदी के राज में जाऊंगा तो बच जाऊंगा, लेकिन मां-बाप ने शिकायत दी तो यूपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया. इन तस्वीरों को देखने के बाद भी अगर कोई ये सोच रहा है कि बुलडोजर रुक गया है तो अपनी मर्जी चला लेंगे, उन्हें एक तस्वीर और दिखाते हैं, ये हैं सपा के विधायक जाहिद बेग, जिनके घर एक लड़की की बॉडी मिली, तो फरार हो गए, पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो खुद थाने पहुंचकर सरेंडर करना पड़ा, यानि बुलडोजर पर ब्रेक जरूर लगा है, लेकिन खाकी के तेवर अभी नहीं बदले हैं.
अब बैंक, एटीएम से लेकर तमाम चौक-चौराहों पर तक पुलिस के जवान अब एक्स्ट्रा अलर्ट मोड में आ चुके हैं. जिसका नतीजा ये हो रहा है कि बुलडोजर का डर दिमाग से निकालकर बेखौफ होने वाले बदमाश वारदात से पहले ही पकड़े जा रहे हैं और इस बात का असर यूपी के उन ईमानदार लोगों में इतना दिख रहा है वो पुलिस के काम से खुश होकर डीजीपी को सम्मानित करने पहुंच जा रहे हैं, ये वही सुल्तानपुर के सर्राफा व्यापारी हैं, जिनके दुकान का माल पिछली सरकार में पता नहीं मिल पाता या नहीं, ऊपर से फिरौती भी देनी पड़ सकती थी, लेकिन योगी की पुलिस ने रिकॉर्ड टाइम में जैसे केस सुलझाया ये भावुक होकर डीजीपी प्रशांत कुमार को सम्मान देने पहुंच गए. जिसके बाद यूपी पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.
(ये लेखक के अपने विचार हैं)