लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का भारत अपनी जड़ों से जुड़कर और अपने गौरव को पहचानते हुए नए उत्कर्ष की ओर बढ़ रहा है.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज @mannkibaat में 'काशी तमिल संगमम्' के विषय में प्रेरणादायी उल्लेख कर उत्तर और दक्षिण भारत के प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को एक सूत्र में पिरोने की अद्भुत भावना को अभिव्यक्त किया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 30, 2025
2 दिसंबर से पावन काशी के नमो घाट पर… pic.twitter.com/0mj2DnN2oE
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ में नवंबर माह की प्रेरणाओं को जिस भाव-संवेदना, आत्मीयता, आध्यात्मिक ऊष्मा और राष्ट्रीय भाव-बोध के साथ साझा किया, उसने पूरे देश में एक नवीन चेतना प्रवाहित कर दी है.”
सीएम योगी ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री के उस उल्लेख की सराहना की जिसमें उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत के प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को एक सूत्र में पिरोने की भावना को रेखांकित करते हुए ‘काशी तमिल संगमम’ का जिक्र किया.
योगी ने आगे लिखा, “2 दिसंबर से पावन काशी के नमो घाट पर चतुर्थ ‘काशी-तमिल संगमम्’ आरंभ होने जा रहा है. इस बार की थीम ‘Learn Tamil - तमिल करकलम्’ ज्ञान, संस्कृति और भाषा के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सुदृढ़ करेगी. काशी की धरती तमिलनाडु से आने वाले अपने बहनों-भाइयों के स्वागत हेतु उत्सुक है.”
अपने पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने देशवासियों से अपील की, “आइए, इस ऐतिहासिक संगम के साक्षी बनें और सांस्कृतिक एकता के इस पर्व को मिलकर सफल बनाएं.”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज @mannkibaat में नवंबर माह की प्रेरणाओं को जिस भाव-संवेदना, आत्मीयता, आध्यात्मिक ऊष्मा और राष्ट्रीय भाव-बोध के साथ साझा किया, उसने पूरे देश में एक नवीन चेतना प्रवाहित कर दी है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 30, 2025
श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के पावन मंदिर पर… pic.twitter.com/Ve6vtecoR3
गौरतलब है कि चौथा काशी-तमिल संगमम 2 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक वाराणसी में आयोजित होने वाला है. इस बार का मुख्य उद्देश्य तमिल भाषा के प्रचार-प्रसार और सीखने को बढ़ावा देना है, जिसे थीम ‘तमिल करकलम्’ (तमिल सीखें) के रूप में चुना गया है.
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में रामलला मंदिर पर धर्मध्वजा फहराए जाने को भी “भारत की सनातन आत्मा का उज्ज्वल उत्थान” बताते हुए कहा कि आज का भारत अपने आदर्शों को जीते हुए दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है.