सीएम योगी आदित्यनाथ के पास ऐसी कौन सी शिकायत पहुंची कि वो सीधा सिद्धार्थनगर के डीएम को आदेश देने लगे, सिद्धार्थनगर के डीएम इस वक्त शिवशरणप्पा जीएन हैं, और ये महिला जो कुर्सी पर बैठी है, वो शिकायत लेकर पहुंची थी पेंशन की, जिसे सुनते ही योगी ने सीधा आदेश दिया कि डीएम साहब को बोले इस मामले को देखें तो इनका पेंशन दिलवाएं...
इसके अलावा एक महिला अपने बच्चे की फीस की दिक्कत को लेकर पहुंची थी, तो वहीं एक महिला ने कहा, बहनोई पैसा लेकर भाग गया है...जिसे लेकर योगी ने कहा समस्या आजमगढ़ की है या वाराणसी की, योगी पूरी तसल्ली से हर किसी की समस्या सुनते नजर आए, और यहां तक कि इलाज में होने वाले पैसों की दिक्कतों को लेकर साफ कहा, आप इलाज कराओ, पैसों की चिंता मत करो, जबकि जो लोग जमीन और तमाम शिकायतों को लेकर गए थे, उनकी शिकायतें देखकर सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए.
समृद्धि का मार्ग केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि सुशासन, न्यायपूर्ण व्यवस्था और जनसेवा की भावना से प्रशस्त होता है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज के नेतृत्व में 'नया उत्तर प्रदेश' इसी समन्वित दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां विकास और जनकल्याण एक साथ चल रहे हैं… pic.twitter.com/cqC4YbLxVH
जनता दरबार को जो वीडियो आया है, उसमें मंत्रोच्चार की आवाज भी सुनाई भी दे रही है....क्योंकि ये जनता दरबार गोरखनाथ मंदिर में लगा था, योगी का अगला जनता दरबार कब और कहां होगा, इसकी जानकारी आप
फोन नंबर 0522-2236181, 0522-2289010, 0522-2236167 या 0522-2239234 पर ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल पर नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.
जिस दिन जनता दरबार लगे उस दिन वहां जल्दी पहुंचे, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपनी जानकारी और शिकायत दर्ज करवाएं, फिर एक टोकन या नंबर आपको दिया जाएगा, अपनी बारी का इंतजार करें. चूंकि लोगों की संख्या ज्यादा और समय सीमित होता है, इसलिए आवेदन ऐसा लिखकर ले जाएं कि समस्या स्पष्ट रूप से तुरंत समझ आ जाए, आवेदन में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखें, ताकि आपकी शिकायत दूर करने वाले अधिकारी आपसे संपर्क कर सकें और आपकी समस्या दूर हो सके.