सपा जिलाध्यक्ष से भिड़े कोतवाल, बोले- चूड़ी पहनो और घर पर बैठो... जमकर हुआ बवाल

Global Bharat 17 Sep 2026 09:24 PM 1 Mins
सपा जिलाध्यक्ष से भिड़े कोतवाल, बोले- चूड़ी पहनो और घर पर बैठो... जमकर हुआ बवाल

लखनऊ : रायबरेली के प्रसिद्ध फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में छात्र संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क से लेकर पुलिस-प्रशासन तक पहुंच गया. समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। मामला इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई.

दरअसल, कॉलेज के बाहर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता पीडीए (PDA) का बैनर लगाकर सदस्यता अभियान चला रहे थे. इसी दौरान ABVP कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अभियान का विरोध किया. दोनों पक्षों में पहले बहस और नारेबाजी हुई, फिर विवाद हाथापाई तक पहुंच गया. इसके बाद कॉलेज का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया.

मामले की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया. इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और कोतवाल शिव शंकर सिंह के बीच भी तीखी नोकझोंक हो गई.

विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है. इसी दौरान कोतवाल की ओर से सपा जिलाध्यक्ष को तौर पर जरा औकात में रहकर बात करना… जैसे शब्द कहे जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में चूड़ी पहनो और घर पर बैठो. वाली टिप्पणी भी सुनाई देने की बात कही जा रही है.

घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया. कॉलेज से शुरू हुआ विवाद पुलिस अधिकारियों और सपा नेताओं के आमने-सामने आने तक पहुंच गया. फिलहाल पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वायरल वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक पक्ष महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Raebareli Firoz Gandhi College PDA Membership Campaign Chudi Pahno Statement Shiv Shankar Singh

Description of the author

Recent News