तेरी मां की $%*&***....मुरादाबाद में सड़क पर सियासी संग्राम, भाजपा महानगर अध्यक्ष से गाली-गलौज का वीडियो वायरल

Global Bharat 11 Aug 2026 10:25: PM 1 Mins
तेरी मां की $%*&***....मुरादाबाद में सड़क पर सियासी संग्राम, भाजपा महानगर अध्यक्ष से गाली-गलौज का वीडियो वायरल

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला से कथित तौर पर गाली-गलौज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में मौजूद गालियों की भाषा अशोभनीय है, इसलिए इसे साझा या प्रसारित करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष की गाड़ी के ड्राइवर और गनर की एक बाइक सवार से टक्कर हो गई थी. हादसे के बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई. इसी दौरान बाइक सवार के समर्थन में नन्हें चौधरी के मौके पर पहुंचने की बात सामने आ रही है.

मामला बढ़ने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष के ड्राइवर और गनर ने उन्हें भी मौके पर बुला लिया. आरोप है कि गिरीश भंडूला के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया. इसी दौरान नन्हें चौधरी ने कथित तौर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ गाली-गलौज की. घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में कुर्ता पहने दिखाई दे रहे व्यक्ति को भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला बताया जा रहा है, जबकि उनके सामने खड़े होकर कथित तौर पर गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति की पहचान नन्हें चौधरी के रूप में बताई जा रही है.

नन्हें चौधरी के बारे में बताया जा रहा है कि वह शिवसेना के शिंदे गुट के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष हैं. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और उसमें शामिल लोगों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

घटना के बाद वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अब पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Moradabad BJP News Girish Bhandula Nanhe Chaudhary Moradabad Viral Video BJP Leader Abuse Controversy

Description of the author

Recent News