CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की शिकायत, गाय को गुड़, मोर को खिलाया दाना
Amanat Ansari
10 Dec 2025 10:48: AM
1 Mins
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सुबह गोरखपुर सर्किट हाउस में जनता दर्शन किया. सैकड़ों फरियादियों से मिलकर उन्होंने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री जी गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे. यहां उन्होंने स्वयं गौमाताओं को हाथों से गुड़ खिलाया और मोरों को दाना डाला. गौ-सेवा व पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके लगाव की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
CM Yogi
Janta Darshan
Yogi Adityanath
UP News