‘सपा और शिक्षा नदी के दो छोर... कभी मिलते नहीं’ – सीएम योगी का गोरखपुर से चुनावी शंखनाद, विपक्ष पर जोरदार हमला

Amanat Ansari 12 Oct 2026 07:30 PM 1 Mins
‘सपा और शिक्षा नदी के दो छोर... कभी मिलते नहीं’ – सीएम योगी का गोरखपुर से चुनावी शंखनाद, विपक्ष पर जोरदार हमला

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर से यूपी एमएलसी चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला.

सीएम योगी ने कहा, “सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं, जो कभी मिलते नहीं. समाजवादी पार्टी शिक्षा की धुर विरोधी है. जो शिक्षा का विरोधी होगा, वह शिक्षक का हितैषी कभी नहीं हो सकता.” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी. शिक्षक तक सुरक्षित नहीं थे, कई शिक्षकों को अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक लेकर स्कूल जाना पड़ता था. नकल प्रदेश की पहचान बन गई थी और विद्यालयों के भवन जर्जर थे.

मुख्यमंत्री ने सपा के पीडीए नारे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इसका मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी’ और ‘पराया धन अपना’ है. उन्होंने सपा पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप भी लगाया.

सीएम योगी ने अपनी सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षकों को बिना धरना-प्रदर्शन के कैशलेस इलाज (5 लाख रुपये), सुरक्षा बीमा और अन्य सुविधाएं दी गईं. शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार और अनुदेशकों का 9 हजार से 17 हजार रुपये किया गया. उन्होंने विपक्ष पर अयोध्या और राम मंदिर को लेकर भी निशाना साधा.

Recent News