साधु के भेष में प्रदर्शन! पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Amanat Ansari 01 Aug 2026 11:42: AM 1 Mins
साधु के भेष में प्रदर्शन! पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

नई दिल्ली: राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर संसद परिसर में साधु के भेष में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है और तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है. जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सूर्य मैथिल ने शिकायत दर्ज कराई है.

इसमें आरोप लगाया गया है कि पप्पू यादव ने संसद के बाहर अपने प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया. मैथिल ने कहा कि आज पप्पू यादव ने जिस तरह से भगवा का अपमान किया और संसद के बाहर जो ड्रामा किया, उसे राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और इंडिया गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन मिला. इसमें पप्पू यादव ने भगवान राम लल्ला विराजमान की तस्वीर तक अपने पैरों के नीचे रख दी. इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं.

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, डीसीपी नॉर्थ, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट, एसीपी जहांगीरपुरी और एसएचओ जहांगीरपुरी से मांग की कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सभी संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. शुक्रवार 31 जुलाई को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार को घेरने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा लिया.

मुख्य मुद्दा राम मंदिर चंदे में कथित चोरी का रहा. विपक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की और संसद की कार्यवाही में शामिल होने तथा विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर जवाब देने को कहा. इस प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़े पहने हुए सामने आए. वे मंदिर के पुजारी का रूप धरे हुए थे, जो भक्तों से चढ़ावा इकट्ठा कर रहा था. उनके हाथ में अयोध्या के भगवान राम की तस्वीर थी.

Pappu Yadav New Delhi Parliament Pappu Yadav Protest

Recent News