खेल-खेल में चली गई सर्प मित्र की जान, जहरीले कोबरा गले में लपेटकर चला रथा था बाइक, डसने से हो गई मौत, अनाथ हो गए 2 बच्चे

Amanat Ansari 17 Jul 2025 01:32: PM 1 Mins
खेल-खेल में चली गई सर्प मित्र की जान, जहरीले कोबरा गले में लपेटकर चला रथा था बाइक, डसने से हो गई मौत, अनाथ हो गए 2 बच्चे

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक व्यक्ति, दीपक महावर, ने जहरीले कोबरा को गले में लपेटकर बाइक चलाई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. कोबरा ने उसे डस लिया, जिससे उसकी जान चली गई. एक वीडियो में दीपक को कोबरा गले में डाले घूमते हुए देखा गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दीपक जेपी कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी था और सांपों को बचाने के लिए जाना जाता था. उसने हजारों सांपों को बचाया था. हाल ही में उसने एक कोबरा पकड़ा था और उसे शीशे के डिब्बे में रखा था, ताकि श्रावण महीने की शोभायात्रा में दिखा सके.

घटना वाले दिन, दीपक ने कोबरा को गले में माला की तरह लपेटा और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गया. इसके बाद कोबरा ने उसे अचानक डस लिया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसे एंटीवेनम दिया गया, लेकिन देरी के कारण यह कारगर नहीं रहा.

दीपक के दो बेटे, रौनक (12) और चिराग (14), अब अनाथ हो गए हैं. उनकी पत्नी पहले ही गुजर चुकी थी.

Deepak mahavar Snake rescuer Guna News MP News

Recent News