गुस्साए ग्रामीणों ने BJP विधायक की बस में लगाई आग! उज्जैन-इंदौर हाईवे पर 2 गायों की मौत से बवाल

Amanat Ansari 07 Jul 2026 11:42: AM 1 Mins
गुस्साए ग्रामीणों ने BJP विधायक की बस में लगाई आग! उज्जैन-इंदौर हाईवे पर 2 गायों की मौत से बवाल

उज्जैन (मध्य प्रदेश): गौ-हत्या के गुस्से ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की बस ने उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दो गायों को कुचल दिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी. बस पूरी तरह जलकर राख हो गई. सोमवार रात इंदौर से उज्जैन आ रही तेज रफ्तार बस रामवासा गांव के पास दो गायों से टकरा गई. दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण बस को रोककर घेर लिया. ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले, जबकि यात्री डर के मारे बस से उतर गए. इसके बाद कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. दमकल की टीम पहुंचने से पहले ही बस धू-धूकर जल गई.

नाना खेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने कहा कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई है, हालांकि घटनास्थल पर मौजूद वीडियो और चश्मदीद बयान अलग कहानी बयां कर रहे हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि बस की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण गायों की मौत हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना गुस्सा बस पर निकाला. यह घटना मध्य प्रदेश में गौ-रक्षा को लेकर संवेदनशील माहौल को एक बार फिर उजागर करती है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Ujjain Indore Highway MP News Madhya Pradesh News Golu Shukla

Recent News