सोना-चांदी में जोरदार गिरावट! एक दिन में चांदी 5,000 रुपए सस्ती, खरीदारों को मिला बड़ा मौका

Amanat Ansari 07 Jul 2026 08:44: PM 1 Mins
सोना-चांदी में जोरदार गिरावट! एक दिन में चांदी 5,000 रुपए सस्ती, खरीदारों को मिला बड़ा मौका

नई दिल्ली: आज सोने और चांदी की कीमतों में काफी नरमी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते भारत में भी कीमतें घटी हैं. स्पॉट गोल्ड 0.8% गिरकर 4,129.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.  स्पॉट सिल्वर में 1.9% की भारी गिरावट, 60.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा.

MCX पर भारतीय बाजार

  • गोल्ड फ्यूचर्स 1.07% (1,567 रुपए) गिरकर 1,45,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया.  
  • सिल्वर फ्यूचर्स 2.16% (5,096 रुपए) टूटकर 2,30,979 रुपए प्रति किलो पर आ गया.

गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक के मिनट्स का इंतजार गिरावट की मुख्य वजह है. पिछले हफ्ते सोना 2% से ज्यादा चढ़ा था, लेकिन इस हफ्ते कंसोलिडेशन (स्थिरता) का दौर चल रहा है.

2026 में अब तक का हाल

साल की शुरुआत में सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे, लेकिन बाद में 30% तक की गिरावट दर्ज की गई. जून में भी सोने में करीब 14% की कमी आई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल बुलियन बाजार कंसोलिडेशन फेज में रह सकता है.

अमेरिकी ब्याज दरों पर फेड की नीति साफ होने के बाद आगे की दिशा तय होगी. खरीदारी करने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार के भाव और शुद्धता जरूर जांच लें.

silver prices gold prices gold and silver gold news silver news

Recent News