योग्याकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ 9वीं शताब्दी के प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों देश मिलकर इस प्राचीन हिंदू मंदिर के संरक्षण और मरम्मत की संयुक्त परियोजना की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ संयुक्त बयान में कहा, ''कल मुझे राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ प्रम्बानन मंदिर संरक्षण परियोजना की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा. यह करीब 1,000 साल पुराना मंदिर भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है.''
मंदिर की खासियत
ऐतिहासिक महत्व
यह मंदिर भारत-इंडोनेशिया के प्राचीन सांस्कृतिक, धार्मिक और सभ्यतागत संबंधों को दर्शाता है. रामायण-महाभारत की कहानियां इंडोनेशिया की संस्कृति का अभिन्न अंग हैं. इस संरक्षण परियोजना से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी. PM मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और इंडोनेशिया रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर अपने संबंधों को और गहरा कर रहे हैं. प्रम्बानन मंदिर परियोजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. यह यात्रा न केवल प्राचीन विरासत की रक्षा करेगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए दोनों देशों के गहरे संबंधों का प्रतीक भी बनेगी.