''बेंगलुरु ट्रैफिक को मिल गया नया VIP- एक कोबरा पालिस रोड पर! 30 मिनट तक जाम... 

Amanat Ansari 08 Jul 2026 10:21: PM 1 Mins
''बेंगलुरु ट्रैफिक को मिल गया नया VIP- एक कोबरा पालिस रोड पर! 30 मिनट तक जाम... 

बेंगलुरु: बेंगलुरु की व्यस्त पालिस रोड पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. एक कोबरा सांप सड़क के बीचों-बीच बैठ गया, फन फैलाकर. न तो वह हिला, न डरा... नतीजा? लगभग 30-40 मिनट तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा. कल शाम जब लोग घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक कोबरा सड़क पर आकर बैठ गया. उसने अपना फन पूरा फैला रखा था, जिससे लोग हैरान रह गए.

वाहन चालक रुक गए और धीरे-धीरे लंबी कतार लग गई. सांप ने करीब आधे घंटे तक सड़क पर अपना 'मेडिटेशन' जारी रखा. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''बेंगलुरु ट्रैफिक को मिल गया नया VIP- एक कोबरा पालिस रोड पर! लगता है शाम का 30 मिनट का मेडिटेशन सेशन सड़क के बीच में ही तय कर लिया.''

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे हैं. कोई हॉर्न नहीं, कोई गुस्सा नहीं बस सब सांप को देख रहे थे. आखिरकार  पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित तरीके से हटाकर जंगल की तरफ छोड़ दिया. इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया. लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''केवल बेंगलुरु में ही कोबरा बिना BMW के ट्रैफिक जाम लगा सकता है!''

एक ने लिखा, ये तो असली ट्रैफिक कंट्रोलर निकला.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सांप ने भी सोचा होगा— आज तो आराम से बैठकर शहर देख लेते हैं.'' यह घटना शहर में बढ़ते वन्यजीव-शहरी टकराव की भी याद दिलाती है, खासकर मानसून के मौसम में जब सांप अक्सर आवासीय इलाकों में पहुंच जाते हैं.

bengaluru cobra palace road traffic viral snake video cobra blocks road

Recent News