नई दिल्ली: मानसून अब पूरे देश पर मेहरबान होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जुलाई (गुरुवार) को 23 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तेज आंधी-तूफान के साथ हवाएं 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में पूरे देश को कवर कर लेगा. कल कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी का दौर रहेगा.
मुख्य अलर्ट वाले राज्य
IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी दी है. गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल-उत्तराखंड के कई जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर शाम और रात के समय. किसान और यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है.