116 साल की दादी ने पैदल की तिरुमाला चढ़ाई! भक्ति का अनुपम उदाहरण, CM चंद्रबाबू नायडू भी हुए मुरीद

Amanat Ansari 06 Jul 2026 09:02: PM 1 Mins
116 साल की दादी ने पैदल की तिरुमाला चढ़ाई! भक्ति का अनुपम उदाहरण, CM चंद्रबाबू नायडू भी हुए मुरीद

तिरुपति: भक्ति की मिसाल कायम करते हुए कर्नाटक की 116 वर्षीय महिला नवनीतम्मा ने पैदल ही तिरुमाला मंदिर की चढ़ाई पूरी कर ली. परिवार के साथ की गई इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

नवनीतम्मा की इस अटूट आस्था ने न सिर्फ भक्तों, बल्कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का भी ध्यान खींचा. CM नायडू ने X पर पोस्ट कर कहा, ''उम्र सिर्फ एक संख्या है जब बात शुद्ध भक्ति की हो! कर्नाटक की इस 116 वर्षीय दादी को देखकर हैरान हूं, जिन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए पैदल चढ़ाई की. परिवार का साथ देखकर और भी प्रेरणा मिली.''

TTD का विशेष सम्मान

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने नवनीतम्मा और उनके परिवार को विशेष VIP ब्रेक दर्शन की व्यवस्था की, ताकि वे आराम से भगवान के दर्शन कर सकें. नवनीतम्मा की यह यात्रा लाखों भक्तों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो हर साल तिरुमाला की चढ़ाई पैदल करते हैं. उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति उम्र की सीमाओं से परे होती है.

Navaneethamma Tirumala VIP darshan TTD

Recent News