''वो संत हैं, देवता हैं...'', राम मंदिर विवाद में चंपत राय के बचाव में उतरे BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर

Amanat Ansari 06 Jul 2026 10:46: PM 1 Mins
''वो संत हैं, देवता हैं...'', राम मंदिर विवाद में चंपत राय के बचाव में उतरे BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर

गाजियाबाद: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का खुलकर समर्थन किया है. लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने चंपत राय को संत और देवता बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित रहा है.

ऐसे व्यक्ति से इस्तीफा मांगना हिंदू समाज के साथ अन्याय होगा. नंद किशोर गुर्जर ने कहा, ''चंपत राय जैसा संत समाज को बहुत मुश्किल से मिलता है. यदि मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन चंपत राय को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं.'' उन्होंने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताया और सपा व कांग्रेस पर राम मंदिर को बदनाम करने का आरोप लगाया.

विधायक ने चंपत राय से इस्तीफा न देने की अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर भी आरोप लगे थे, लेकिन इससे उनकी महानता पर कोई असर नहीं पड़ा. पूरा सनातन समाज चंपत राय के साथ खड़ा है.

राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच चल रही है. इस बीच ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन नंद किशोर गुर्जर जैसे नेताओं का समर्थन मामले को नया मोड़ दे रहा है. विधायक ने भरोसा जताया कि दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन चंपत राय जैसे समर्पित व्यक्ति को इस विवाद से विचलित नहीं होना चाहिए.

Champat Rai Ram Mandir Trust Shri Ram Janmabhoomi

Recent News