क्या रानी चटर्जी को करना पड़ा ''कास्टिंग काउच'' का सामना, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब...

Global Bharat 23 Jul 2024 07:12: PM 1 Mins
क्या रानी चटर्जी को करना पड़ा ''कास्टिंग काउच'' का सामना, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब...

भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी राय रखी है. एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई राज खोले. वहीं 'कास्टिंग काउच' को लेकर उन्होंने कहा कि अब इसका मतलब बदल गया है. अब देखा जा रहा है कि दोनों तरफ से सहमति होती है.

उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में कास्टिंग काउच रेप की तरह होता था. लेकिन आज हर तरफ सहमति है. लोग एक साथ रहते हैं और जब दोनों में नहीं बनती है तो उसे कास्टिंग काउच का नाम दे देते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर उन्होंने कहा कि यहां कभी ऐसा नहीं रहा. किसी भी लड़की के साथ जबरदस्ती नहीं हुई है.

आगामी फिल्म को लेकर रानी चटर्जी ने कहा कि वह इन दिनों ''बहू चलीं स्वर्ग लोक'' की शूटिंग कर रही हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर जल्द ही रीलिज की जाएगी. हिन्दी फिल्म के ऑफर को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे हिन्दी फिल्मों के भी ऑफर आते रहते हैं और मैं दो टीवी शो भी कर चुकी हूं.

भोजपुरी फिल्म और हिन्दी फिल्म में अंतर को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों में मुख्यतः 2 ही अंतर है, एक कि भोजपुरी फिल्में कम बजट की होती है और इसे बनाने में कम समय का भी इस्तेमाल किया जाता है. वहीं बॉलीवुड फिल्म बनने में 100 दिन लग जाते हैं.

कास्टिंग प्रोसेस को लेकर रानी चटर्जी ने कहा कि हिन्दी सिनेमा और भोजपुरी फिल्मों का कास्टिंग प्रोसेस लगभग सेम है. उन्होंने कहा कि जो बड़े नाम होते हैं, उन्हे डायरेक्ट फिल्म में शामिल कर लिया जाता है, लेकिन सहायक किरदार के लिए ऑडिशन लिए जाते हैं और पसंद आ जाने पर उन्हें फिल्म में शामिल कर लिया जाता है.

नेपोटिज्म को लेकर उन्होंने कहा कि हिन्दी फिल्मों की तरह ही भोजपुरी फिल्मों में भी नेपोटिज्म है. यहां भी पसंदीदा शख्स को चुन लिया जाता है. उन्होंने कहा कि कई हिट फिल्में देने के बाद भी उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा.

Recent News