यूपी के फर्रूखाबाद में रात 2 बजे ‘खाकी रेड’... मारपीट, लूट और फिर फर्जी केस, कोर्ट के आदेश पर 16 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Global Bharat 16 Apr 2026 05:31: PM 1 Mins
यूपी के फर्रूखाबाद में रात 2 बजे ‘खाकी रेड’... मारपीट, लूट और फिर फर्जी केस, कोर्ट के आदेश पर 16 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में वर्दी को कलंकित करने का मामला सामने आया है. खाकी की आड़ में लूट करने वाले दरोगा सहित 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है..घटना ढाई महीने पहले की है, जहां पर घर में घुसकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने व अलमारी में रखे जेवर लूटने का आरोप है. मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जहां एक सप्ताह के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज किया गया है. विवेचना के बाद रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित की जाएगी. 


मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना अंतर्गत मजरा कलाखेल रसीदाबाद गांव की है. आरोप है कि 26 फरवरी की रात में 2 से 4 बजे के बीच में पुलिस शायदा बेगम के घर पर पहुंची थी. घर में पहुंचने के बाद पुलिस ने मारपीट की और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर सहित 90 हजार रुपए नगदी लूट लिए. पति मुख्त्यार खान, देवर तारिक खान, भतीजे असद खान व नाबालिग पुत्र को पकड़ ले गए. पुलिस ने पति देवर व भतीजे के ऊपर हथियारों का जखीरा दिखाकर मुकदमा दर्ज कर दिया. वहीं, बेटे को गुमशुदा दिखाकर 28 फरवरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. 

इनपर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई थी. न्यायालय के द्वारा थाने की हार्डडिस्क को तलब किया. हार्डडिस्क तलब करने के बाद न्यायालय ने फुटेज को देखा तो 27 और 28 तारीख को 1:28 पर थाने में आरोपित को उतारते हुए देखा जा रहा है. कासगंज कोतवाली पुलिस की ओर से दोषियों को बचाने के लिए गलत आख्या भी प्रेषित किया गया. मामले में जांच के बाद न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. पीड़िता की तहरीर पर तत्कालीन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज सोमवीर, हुआ खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सहित कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, विजय, सचिन, जितेंद्र, विकास, पवन सहित 8 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है. 

जांच के आधार पर कार्रवाई

क्षेत्त्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. वहीं, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जाएगी और रिपोर्ट कोर्स में प्रेषित किया जाएगा. 

UP Police Loot Case Farrukhabad Police Controversy Police Brutality India Khaki Crime Case Midnight Police Raid Loot

Description of the author

Recent News