अमेरिका में टिप्पणी पर फंसते जा रहे राहुल गांधी, अब वाराणसी में FIR

Global Bharat 28 Sep 2024 02:12: PM 1 Mins
अमेरिका में टिप्पणी पर फंसते जा रहे राहुल गांधी, अब वाराणसी में FIR

FIR against Rahul Gandhi: सिखों को लेकर अमेरिका में दिए गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition Rahul Gandhi) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, फिर कई राज्यों में केस दर्ज किए गए वहीं अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी कोर्ट में याचिका दायर की गई है. कोर्ट में याचिकर्ता की ओर से कहा गया है कि अमेरिका में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के द्वारा दिए गए बयान से भारत में गृहयुद्ध छिड़ सकता है.

इसे लेकर वाराणसी के सिगरा थाने में भाजपाइयों ने FIR भी दर्ज करवाई है. दरअसल, वाराणसी के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में अमेरिका में भड़काऊ बयान देने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर की गई है. मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि राहुल गांधी के खिलाफ दायर की गई अर्जी पर सारनाथ थाने से आख्या तलब की गई है. मामले की अगली सुनवाई एक अक्टूबर को हो सकती है. बता दें कि राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे के दौरान सिखों को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद देशभर में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे.

वाराणसी के तिलमापुर के पूर्व ग्राम प्रधान नागेश्वर मिश्र ने वाराणसी कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूएस के दौरे पर गए थे. वहां उन्होंने बयान दिया था कि भारत में सिखों के बीच असुरक्षा का माहौल है. याची ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने का अधिकार नहीं है और ना ही गुरुद्वारों में जाने की अनुमति है. राहुल गांधी के इस बयान का खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने समर्थन कि था.

याचिकाकर्ता ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि उनका (राहुल गांधी) मिशन भारत में गृहयुद्ध भड़काने की है. याचिकाकर्ता ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के लिए उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है.

Leader of Opposition Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi America speech FIR against Rahul Gandhi

Recent News