इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी पर दर्ज होगी एफआईआर

Amanat Ansari 17 Apr 2026 05:36: PM 1 Mins
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी पर दर्ज होगी एफआईआर

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे दिया है. यह फैसला आज लखनऊ बेंच में हुई सुनवाई के दौरान आया. याचिकाकर्ता ने निचली अदालत (रायबरेली की विशेष MP/MLA कोर्ट) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया गया था.

कोर्ट ने कहा कि यह आरोप जांच के योग्य है. इसलिए राज्य सरकार या तो खुद इसकी जांच करे या फिर केंद्रीय एजेंसी को मामले का हवाला देकर जांच कराए. मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद आया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकता भी रखते हैं, जिसे उन्होंने छिपाया हुआ है.

निचली अदालत ने पहले यह कहते हुए याचिका खारिज की थी कि नागरिकता का मुद्दा तय करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. अब हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए जांच का रास्ता खोल दिया है.

Rahul Gandhi Rahul Gandhi dual citizenship Rahul Gandhi British citizenship British citizenship

Recent News