मुंबई गरबा में मुस्लिमों पर रोक! बीजेपी विधायक बोले- तिलक लगाओ, देवी की पूजा करो तब आओ

Amanat Ansari 20 Sep 2026 05:09 PM 1 Mins
मुंबई गरबा में मुस्लिमों पर रोक! बीजेपी विधायक बोले- तिलक लगाओ, देवी की पूजा करो तब आओ

मुंबई: बोरिवली में एक बड़े गरबा आयोजन की लॉन्चिंग के दौरान बीजेपी नेताओं ने मुस्लिम प्रतिभागियों पर शर्तें रख दीं. बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने साफ कहा कि मुसलमान अगर गरबा में आना चाहते हैं तो तिलक लगाकर और देवी की पूजा करके ही आएं.

उपाध्याय ने कहा, ''इस बार गरबा में मुसलमानों का एंट्री नहीं है. जो आना चाहे वो अपनी पत्नी, बहन और बेटी के साथ आए, तिलक लगाए और देवी की पूजा करे. सनातन में विश्वास रखो और फिर आओ. ये लव जेहाद की जगह नहीं है.''

पूर्व बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने भी कहा कि अगर कोई मुसलमान तिलक लगाकर आए तो वह गरबा में शामिल हो सकता है. उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जैसे हिंदू नेता ईद पर कैप पहनते हैं, वैसे मुसलमानों को भी तिलक लगाने में समस्या नहीं होनी चाहिए.

आधार कार्ड चेक होगा

आयोजन के ऑर्गेनाइजर संतोष सिंह ने बताया कि इस साल स्पेशल सिक्योरिटी व्यवस्था की गई है. एंट्री से पहले आधार कार्ड चेक किए जाएंगे. ये बयान महाराष्ट्र में नवरात्रि के गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिम भागीदारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आए हैं. विश्व हिंदू परिषद भी ऐसे आयोजनों में पहचान सत्यापन और मुस्लिमों को बाहर रखने की मांग कर रही है. बोरिवली के इस गरबा में गीता रबारी और फाल्गुनी पाठक के परफॉर्मेंस भी होने वाले हैं.

Mumbai garba event Muslim entry restrictions Sanjay Upadhyay Borivali garba

Recent News