ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, खिड़की से कूदने लगी लड़कियां, देखें वीडियो...

Amanat Ansari 28 Mar 2025 03:44: PM 1 Mins
ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, खिड़की से कूदने लगी लड़कियां, देखें वीडियो...

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में आग लगन से अफरा-तफरी मच गई. दावा किया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लड़कियां आग की लपटों से बचने के लिए खिड़कियों से बाहर निकलने पर मजबूर है. हालांकि सभी लड़कियां किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रहीं. इस दौरान एक लड़की के घायल होने की भी खबर मिल रही है.

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां हॉस्टल की बालकनी से लटकते हुए और सीढ़ियों का सहारा लेते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं. इस दौरान एक लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वह फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर पड़ती है. जिससे उस लड़की को चोट लगने का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं आस-पास के लोग उसकी मदद की कोशिश कर रहे थे. लोग बचाने के लिए चिल्लाते नजर आए.

वीडियो में आग के चलते हॉस्टल से धुएं का गुबार निकलते देखा जा सकता है. इस दौरान एक लड़की एसी के आउटडोर यूनिट पर बैठकर नीचे उतरने का प्रयास करती है, लेकिन वह फिसल कर नीचे गिर जाती है. इसे देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं. हालांकि घटना के बाद लोग उसे सुरक्षित बता रहे हैं.

इस घटना के बाद एक बार फिर हॉस्टलों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. बता दें कि हाल के दिनों में भारत में गर्मी बढ़ने से एसी का इस्तेमाल भी बढ़ा है, और रखरखाव में लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. तापमान बढ़ने के कारण भी एसी फटने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले साल भी देशभर में इस प्रकार घटनाएं देखने को मिली थी.

greater noida fire girls hostel annapurna girls hostel

Recent News