जंतर-मंतर प्रदर्शन में पूर्व BJP विधायक की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, वॉलंटियर्स पर भी उठे सवाल

Amanat Ansari 27 Jul 2026 08:51: PM 1 Mins
जंतर-मंतर प्रदर्शन में पूर्व BJP विधायक की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, वॉलंटियर्स पर भी उठे सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP के छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नया विवाद सामने आया है. फतेहपुर से भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. यशस्वी ने बताया कि 24 जुलाई को वह अपनी बहन के साथ मुख्य मंच के पास थीं.

भीड़ में बैरिकेड गिरने के बाद हलचल मची, इसी दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनके साथ गलत हरकत की. यशस्वी ने कहा कि उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को तीन थप्पड़ मारे. हालांकि, उनके अनुसार घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कुछ पुरुष वॉलंटियर्स ने उन्हें ही डांटा और कहा कि ''ऐसी गलतियां होती रहती हैं''.

यशस्वी ने लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि लोग उनका साथ देंगे, लेकिन उल्टा उन्हें अपमानित महसूस हुआ. जब विक्रम सिंह से इस घटना पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि यशस्वी की मां उनके साथ थीं, इसलिए वे बेहतर बता सकती हैं. यह घटना CJP के छात्र आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है.

Jantar Mantar Molestation Protest Delhi protest

Recent News