गिरिराज सिंह को ममता बनर्जी में क्यों दिखता है उत्तर कोरिया का किम जोंग!

Global Bharat 29 Aug 2024 01:50: PM 1 Mins
 गिरिराज सिंह को ममता बनर्जी में क्यों दिखता है उत्तर कोरिया का किम जोंग!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगर आप बंगाल जलाएंगे, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे वाले टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने गुरुवार को ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन से की और कहा कि ममता उनके जैसे विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं. गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यक्ति की भाषा नहीं हो सकती.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यक्ति और एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करते हैं, ठीक उसी तरह ममता बनर्जी अपने विपक्ष के शब्दों को बर्दाश्त नहीं करती हैं. इसी बीच भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रदर्शनकारियों और डॉक्टरों का अपमान कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपराधियों को छोड़कर कोई भी सुरक्षित नहीं है.

इस दौरान शहजाद पूनावाला ने INDIA गठबंधन के नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव की आलोचना की और पूछा कि क्या वे इस संबंध में ममता से सवाल करेंगे या नहीं. बता दें कि बुधवार को बीजेपी के बंगाल बंद के आह्वान के जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता की महिला डॉक्टर बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर बंगाल में आग लगाने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ममता बनर्जी ने चेतावनी दी है कि यदि आप बंगाल को जलाते हैं, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली सहित अन्य राज्य भी जलेंगे और आपकी कुर्सी गिर जाएगी. ममता ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है. मुझे बांग्लादेश से प्यार है, वे हमारी तरह बोलते हैं और हमारी संस्कृति साझा करते हैं, लेकिन याद रखें, बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश है.

Recent News