नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक राकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला के बड़े बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. शादी समारोह में हुई शानदार आतिशबाजी के वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केवल पटाखों पर ही लगभग 70 लाख रुपये व्यय किए गए. इससे पूरा आसमान रोशनी से जगमगा उठा था.
शादी की विशेषता यह रही कि आयोजन स्थल को हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सजाया गया था. मंच पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई, जिसके समक्ष वरमाला की रस्म पूरी हुई. कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे. मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शुभकामनाएं देने आए थे.
विधायक गोलू शुक्ला मध्य प्रदेश के सबसे धनी विधायकों में शुमार हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 61 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक है. उनका मुख्य व्ययह परिवार पहले भी विवादों में रहा है. जुलाई 2025 में छोटे बेटे रुद्राक्ष पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने और कर्मचारी को धमकाने का आरोप लगा था. उस समय विधायक भी साथ थे.
इसके अलावा अप्रैल 2025 में रुद्राक्ष पर देवास की चामुंडा माता टेकरी मंदिर में आधी रात को काफिले के साथ पहुंचकर पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगे थे. मंदिर बंद होने के बावजूद पट खुलवाने की जिद की गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.वसाय क्रेन और मटेरियल हैंडलिंग का है.