Mohali Kidnapping Video: मोहाली में दिन के उजाले में एक साढ़े चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया. यह घटना इतनी डरावनी थी कि बच्ची के दादा-दादी चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन बदमाशों ने बच्ची को उनके सामने से उठा लिया. बच्ची अपने दादा-दादी के साथ स्कूटर पर स्कूल से वापस आ रही थी. जैसे ही दादी स्कूटर से उतरकर गेट खोलने गईं, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन पर हमला बोल दिया.
Punjabi doing to other punjabi . That’s your Punjab ? It’s happening in a village and broad daylight and they say bad stuff about cities like Chandigarh or Mohali . pic.twitter.com/MxvtsrweJG
— NIRVANAZATION (@NIRVANAZATION6) May 20, 2026
उन्होंने दादा की गोद से बच्ची छीनने की कोशिश की. जब दादा-दादी ने विरोध किया और हाथापाई शुरू हुई तो एक सफेद कार वहां आकर रुक गई. कार से कई लोग उतरे और मोटरसाइकिल वालों की मदद करने लगे.
दादा-दादी ने पूरी ताकत से बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने जबरदस्ती बच्ची को कार में ठूंसकर तेजी से मौके से भाग गए. आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर पहुंचे. कुछ लोगों ने कार को रोकने और पीछा करने की कोशिश भी की, मगर अपराधी सफलतापूर्वक फरार हो गए.
पिता का गंभीर आरोप
बच्ची के पिता ने इस घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताया है. उन्होंने अपनी पत्नी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब उनकी पत्नी ने ही करवाया है. पति-पत्नी के बीच बच्ची की कस्टडी को लेकर पहले से ही कोर्ट में केस चल रहा था. पिता का कहना है कि कानून को हाथ में लेते हुए उनकी पत्नी, उनकी सास और संदीप कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मिलकर यह हरकत करवाई.
पिता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि दोषियों को सजा मिल सके और उनकी बेटी सुरक्षित वापस आ सके. यह पूरा मामला स्थानीय स्तर पर काफी संवेदनशील बन गया है क्योंकि यह घटना CCTV में कैद हो गई है और बच्ची की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.