53 साल के व्यक्ति ने 21 साल छोटी महिला से की शादी, जानें फिर क्या हुआ कि करनी पड़ी आत्महत्या

Global Bharat 24 Jun 2024 12:16: PM 1 Mins
53 साल के व्यक्ति ने 21 साल छोटी महिला से की शादी, जानें फिर क्या हुआ कि करनी पड़ी आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के झांसी में 53 वर्षीय एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक व्यक्ति ने 2 महीने पहले ही 31 वर्षीय महिला के साथ शादी की थी. बताया गया है कि आत्महत्या से पहली मृतक का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था. वहीं पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड की आशंका जताई जा रही है. जानकारी मिली है कि  मृतक व्यक्ति ने 21 साल छोटी महिला से दूसरी शादी की थी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है. जानकारी मिली है कि झांसी जिले के सीपरी बाजार निवासी सुनील कुमार की 17 वर्ष पहले शादी हुई थी, लेकिन वह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और बाद में दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया.

वहीं 15 साल तक केस चलने के बाद पिछले साल अक्टूबर में दोनों का तलाक फाइनल हो गया था. मृतक व्यक्ति को पहली पत्नी से एक बेटी है, जो अपनी मां के साथ रहती है. पहली पत्नी से तलाक के बाद सुनील कुमार की पिछले साल नवंबर में ही 32 वर्षीय ज्योति के साथ मुलाकत हुई थी, जो पहले से शादीशुदा थी लेकिन उसका पति उसे छोड़ चुका था.

ज्योति को भी एक 7 साल की बेटी है. इस दौरान दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों करीब आ गए. वहीं अप्रैल 2024 में दोनों की शादी हो गई थी. ज्योति ने कहा कि उसने अपनी बेटी के कारण 21 साल बड़े व्यक्ति के साथ शादी की थी. उन्होंने कहा कि सुनील 19 जून की रात घर पर नहीं थे, जब वह सुबह पहुंचे तो पूछताछ करने पर उनका झगड़ा हो गया, तो मैंने उनकी शराब की 10 बोतलें फेंक दी, हालांकि तभी मामला शांत हो गया था.

इसी बीच उसने 21 जून को सुनील ने जहर खा लिया. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मामले को लेकर एसीपी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा है कि सुनील सीपरी बाजार का रहने वाला था. उसने 21 जून को 11 बजे जहर खा लिया था, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा है कि आत्महत्या करने की वजह पारिवारिक कलह है. फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है.

Recent News