उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है जिसके तहत 13 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है ।फेरबदल में यूपी सरकार ने प्रयागराज, बरेली, गोरखपूर और बस्ती के नए कमिशनरों को नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक कार्यभार को प्रभावी रुप से चलाने के लिए यह फैसला लिया गया है। फेरबदल के बाद अधिकारियों को तुरंत नए पद संभालने का आदेश मिला है।
प्रयागराज के नए कमिश्र्नर डॉ. लोकेश एम. होंगे, वैभव श्रीवास्तव बस्ती मंडल के नए कमिश्र्नर है, शंभू कुमार को बरेली की जिम्मेदारी सौंपी और इन्द्र विक्रम सिंह गोरखपूर मंडल का कमिश्र्नर पद से कार्यभार संभालेंगे।
वहीं सरकार ने अहम विभागों के पदों पर भी फेरबदल किया है सौम्या अग्रवाल को नए श्रमायुक्त का भार दिया है, भूपेन्द्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग की सचिव जिम्मेदारी सौंपी गई, संदिप कुमार को र्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के MD का पद मिला और प्रकाश बिंदु को पीसीएफ का कार्यभार मिला।
साथ ही में, पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (AECO) नियुक्त किया गया है ,डॉ. बलकार सिंह UPSIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का पद संभालेंगे और सतीश पाल गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली। अनिल ढिंगडा को उत्तर प्रदेश आवास एंव विकास परिषद में आवास आयुक्त की जिम्मेदारी मिली और रविन्द्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के 41 पीसीएस अधिकारियों के तबदलें हुए थे मेरठ ,वाराणसी,महोबा ,बागपत ,जौनपूर समेत कईं जिलों के अधिकारियों के तबादलें हुए थे।