राहुल गांधी के मेलोनी वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, राहुल गांधी को बताया फेल स्टैंड-अप कॉमेडियन

Global Bharat 14 Aug 2026 03:44 PM 1 Mins
राहुल गांधी के मेलोनी वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, राहुल गांधी को बताया फेल स्टैंड-अप कॉमेडियन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर टिप्पणी की। रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ गले मिलने का अभिनय किया। इस दौरान संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी से मजाकिया अंदाज में पूछा, "मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ लिया था?" इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, "नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं."

राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए लिखा, "राहुल गांधी, आखिर आप कब बड़े होंगे? भारत चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व चाहिए, न कि बचकानी नौटंकी। लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को 'जोकर और विदूषक' कहना साबित करता है कि आप अपनी क्षमता से बाहर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं."

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति से गले मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। वे विपक्ष के नेता कम और एक फेल स्टैंड-अप कॉमेडियन ज्यादा लग रहे थे। वे हल्की और छिछोरी बातें कर रहे थे."

रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी को लेकर टिप्पणी की। कार्यक्रम में सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, "पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया कि गले पड़ना ही विदेश नीति है."

PM Modi BJP Rahul Gandhi LOP Georgia Meloni Indian Foreign Policy Italy

Description of the author

Recent News