टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का दिखा अनोखा अंदाज ,20 बागी सांसदों का बैनर पहनकर सदन में की एंट्री

Global Bharat 30 Jul 2026 02:18: PM 1 Mins
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का दिखा अनोखा अंदाज ,20 बागी सांसदों का बैनर पहनकर सदन में की एंट्री

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का गुरूवार को सदन में प्रदर्शन का अनोखा अंदाज देखने को मिला पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी ने गले में तृणमूल कांग्रेस  छोड़नेवाले 20 बागी सांसदों का बैनर पहनकर सदन में घूम रहे थें. बैनर में टीएमसी के 20 बागी सांसदों की तस्वीरें मौजूद थी और लिखा था ‘लोकसभा में बंगाल का 20 गद्दार’.

इस ही दौरान कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की बातचीत का वीडीयो सोशल  मीडीया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरसल ,कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के अनोखे विरोध को देखने पहुंचती है वह 20 बागी सांसदों तंज कसते हुए कहती है की आपने बैनर में जिनके नाम लिख रखे हैं, उनमें से कुछ लोग पहले हमारे यहां से आपके यहां गए, फिर आपके यहां से भी चले गए.

प्रियंका गांधी की इस बात पर कल्याण बनर्जी जवाब देते है आपके यहां से ये लोग 2014 में चले गए थे। पश्चिम बंगाल में आप लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। इस पर कांग्रेस नेता पप्पु यादव जवाब देते है की थे तो कांग्रेसी ही ना। कल्याण बनर्जी बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी सांसदों को अपने और ममता बनर्जी के कांग्रेस कार्यकाल के बारे में याद दिलाते है जिसपर प्रियंका गांधी कहती है की दीदी को राजीव गांधी बहुत मानते थे।

इस बात पर सहमती जताते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा की बाद में कांग्रेस सीपीएफ के साथ एक हो गया। हमारी लड़ाई सीपीएम के साथ थी। इसी के बाद हालात बदल गए। सीपीएम के कारण कांग्रेस ने ममता बनर्जी को जाने दिया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी की बातचीत का यह वीडीयो काफी दिलचस्प है।

Kalyan Banerjee TMC Mamata Banerjee Priyanka Gandhi Congress Lok Sabha Parliament Viral video

Description of the author

Recent News