सलमान खान निभा सकते हैं महाभारत के कर्ण का किरदार, इंटरनेट यूजर्स ने बताया फ्लॉप

Global Bharat 26 Jun 2026 01:16: PM 1 Mins
सलमान खान निभा सकते हैं महाभारत के कर्ण का किरदार, इंटरनेट यूजर्स ने बताया फ्लॉप

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही महाभारत के महान योद्धा कर्ण का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। यह फिल्म कर्ण के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर सकती है। खबरों के मुताबिक, फिल्म को दो भागों में बनाया जाएगा। सलमान खान और फरहान अख्तर के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और कर्ण के किरदार के लिए मेकओवर के साथ अपनी फिटनेस पर भी काम कर सकते हैं।

हालांकि, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई, इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसे संभावित ब्लॉकबस्टर बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने फिल्म को फ्लॉप करार दिया। कुछ लोगों ने सलमान खान की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए।

एक यूजर ने लिखा, "सलमान अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। लगातार अच्छी फिल्में साइन कर रहे हैं और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उनका कमबैक हो सकता है। ऐसे में फरहान अख्तर उन्हें उनके करियर की 'आदिपुरुष' क्यों दे रहे हैं?"

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों मातृभूमि और SVC 63 में नजर आ सकते हैं। वह आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई सिकंदर में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे।

Description of the author

Recent News