हैवान पति ने चंद पैसों की खातिर अपने ही घर की इज्जत को किया नीलाम, विकलांग पत्नी के अश्लील वीडियो बेच कर कमाए पैसे!

Rahul Jadaun 27 Feb 2025 02:36: PM 2 Mins
हैवान पति ने चंद पैसों की खातिर अपने ही घर की इज्जत को किया नीलाम, विकलांग पत्नी के अश्लील वीडियो बेच कर कमाए पैसे!

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, इसके बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. एक ऐसे हैवान पति का खुलासा हुआ है, जिसने चंद पैसों की खातिर अपने ही घर की इज्जत को नीलाम करके रख दिया. पैसे के लालची इस पति पर अपनी ही जीवन संगिनी के अश्लील फोटो बेचने का आरोप लगा है. इस पति पर आरोप हैं कि पहले अपनी दिव्यांग पत्नी के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, उसके बाद उन्हें पोर्न साइट पर बेच दिया, और ये सब इसने अपनी दहेज की मांग पूरी ना होने पर किया है. 

ससुराल वालों से कर रहा था मकान और 10 लाख रुपये की मांग

पीड़िता ने शिकायत की है, कि उसका पति एकदम लालची किस्म का इंसान है, शादी के बाद ही उसने पत्नी और उसके घर वालों से 10 लाख रुपये और एक मकान की मांग करना शुरू कर दिया था. जब ये मांग पूरी नहीं हुई तो लालची पति ने दूसरा रास्ता अपनाया, वो पनी प्तनी के सोने केबाद उसकी तस्वीरें लेता है, वीडियो बनाता है, औ उन्हें बेचने की धमकी देता है, पत्नी का कहना है कि लालची पति कहता है कि या तो दहेज दो नहीं तो इन्हें बेच कर पैसे कमाऊंगा, जब पत्नी ने इस हैवानियात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करता है, घर से बाहर भी निकाल देता है. इतना सब होने के बाद महिला के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पिता का आरोप शादी में खर्च किये थे 15 लाख रुपये

महिला के पिता ने FIR में बताया है कि उनकी बेटी दिव्यांग है, 24 अक्टूबर 2023 को उसकी शादी फतेहपुर सीकरी के युवक से की गई थी, शादी के दौरान 15 लाख का खर्चा भी किया गया था, जिसमें नगदी, आभूषण और बाइक भी शामिल थे. लेकिन शादी के बाद से ही इस लालची पति ने और दहेज की मांग शुरु कर दी थी. और इसी दहेज के लिए वो अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा था. पत्नी के साथ शारीरिक संबंध  बनाते समय फोटो और वीडियो भी बनाए और फिर उन्हीं वीडियो के सहारे धमकी देकर अपनी दहेज की मांग पूरी करने की धमकी देने लगा, वो कहने लगा कि या तो दहेज दो नहीं तो इन्हें वायरल कर दूंगा.

पुलिस का क्या कहना है?

पूरा मामला पुलिस के सामने आने के बाद मामले में जांच शुरू हो चुकी है, महिला थाना प्रभारी पूनम रानी का कहना कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 351(2), 352, 115(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के तहत FIR दर्ज कल ली गई है. मामले की जांच शुरू हो चुकी है, और जल्द ही जांच पूरी करके कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी.
लेकिन आज के भी समय में दहेज जैसे ये मामल कहीं ना कहीं समाज के एक ऐसे चेहरे को उजागर करते हैं. जिसे कोई भी देखना नहीं चाहेगा. एक तरफ लोग समाज में मान सम्मान के लिए जीते हैं तो दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं जो हैवानियत की इंतिहां पार किये जा रहे हैं. अपने लालच के लिए अपनी ही प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं.

Agra Police Dowry case agra crime agra news

Recent News