OYO होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छापेमारी के बाद पुलिस रह गई दंग

Global Bharat 12 Apr 2026 03:31: PM 1 Mins
OYO होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छापेमारी के बाद पुलिस रह गई दंग

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ओयो होटल (OYO Hotel) के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में होटल के अंदर से कई पुरुष व महिलाएं संदिग्ध हालत में मिले हैं. वहीं, मोबाइल फोन, नगदी सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ. पुलिस अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के साथ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. 


एटा जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड ओवरब्रिज के पास न्यू क्लासिक ओयो होटल है,  यहां पर देह व्यापार के रैकेट को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद एसपी डॉक्टर इलमारन के निर्देश पर सीओ सिटी कृतिका सिंह की अगवाई में टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान होटल के अंदर से महिला और पुरुष संदिग्ध हालत में मिले. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, नगदी सहित कई आपत्तिजनक सामानों को होटल से  बरामद किया है. पुलिस ने होटल के मैनेजर मनवीर को गिरफ्तार किया है, जहां उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. 

होटल मालिक के खाते में जा रहा था पैसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं कि होटल के संचालक और मैनेजर मिलकर पूरे सैक्स रैकेट को संचालित कर रहे थे. पहले ग्राहकों से पैसा लेकर महिलाओं को होटल के अंदर बुलाया जाता था. फिर पूरे कांड को अंजाम दिया जाता था. खास बात यह है कि पेमेंट सीधे होटल मलिक के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर होता था. होटल मालिक के पास से पैसा बराबर के हिस्सों में बांटा जाता था. पुलिस को भनक लगने के बाद छापेमारी की गई तो पूरा खेल सामने आ गया. फिलहाल अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है.

Etah News Etah Breaking News Etah Crime News New Classic Hotel Oyo Hotel

Description of the author

Recent News