पंचकूला/चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इनमें दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ाना और पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-सी भर्ती में राहत प्रमुख हैं. कैबिनेट ने योजना के पात्र परिवारों की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए कर दी है. तीन विशेष श्रेणियों के लिए यह सीमा 3 लाख रुपए कर दी गई.
इनमें वे माताएं शामिल हैं जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं में 80% या अधिक अंक प्राप्त किए हों, निपुण भारत मिशन के मानकों को हासिल किया हो, या कुपोषण से उबरकर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति में आ गए हों. अब लाइवनेस वेरिफिकेशन हर तीन महीने में एक बार कराना होगा (1 नवंबर 2026 से लागू).
पूर्व अग्निवीरों को बड़ी छूट
ग्रुप-सी पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को सभी लिखित परीक्षाओं से छूट दी गई है. वन्य जीव रक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन कांस्टेबल, राज्य आपदा मोचन बल कांस्टेबल और फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर पदों के लिए शारीरिक स्क्रीनिंग और माप परीक्षण से भी छूट मिलेगी. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता में इन निर्णयों की जानकारी दी. ये फैसले महिलाओं, युवाओं, किसानों और मीडिया कर्मियों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं.
अन्य बड़े फैसले