नई दिल्ली: इंफिनिक्स ने भारत में अपनी नोट 50 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन, इंफिनिक्स नोट 50s 5G+ लॉन्च किया है. यह फोन नोट 50x 5G के साथ कंपनी की X-सीरीज का हिस्सा है. यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो 20,000 रुपए से कम कीमत में स्टाइलिश और शक्तिशाली फोन चाहते हैं. इस फोन की खासियतों में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट चिप, 8GB रैम, 256GB तक स्टोरेज, 64-मेगापिक्सल सोनी IMX682 OIS सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 5,500mAh की बैटरी शामिल है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. केवल 7.6mm मोटाई के साथ, यह फोन अपनी कीमत में कई अनोखी खूबियां लाता है.
कीमत और उपलब्धता
यह फोन तीन रंगों में उपलब्ध है- मरीन ड्रिफ्ट ब्लू (वेजन लेदर फिनिश के साथ सेंट-टेक), टाइटेनियम ग्रे और बरगंडी रेड, डिस्प्ले- 6.78-इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन. मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टिमेट, 4nm आर्किटेक्चर, 90fps गेमिंग सपोर्ट. रैम और स्टोरेज: 8GB LPDDR5x रैम (8GB वर्चुअल रैम के साथ) और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज.
कैमरा की बात करें तो इसमें, रियर- 64MP सोनी IMX682 (OIS) + 2MP सेकेंडरी लेंस, 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग, 10x डिजिटल जूम है. फ्रंट-13MP सेल्फी कैमरा और बैटरी: 5,500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग (0-100% 60 मिनट में), 10W रिवर्स चार्जिंग है. एंड्रॉयड 15 पर आधारित XOS 15, 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट है.
अन्य फीचर्स क्या है?
सेंट-टेक फीचर: मरीन ड्रिफ्ट ब्लू वेरिएंट में वेजन लेदर बैक पैनल में खुशबू डाली गई है, जिसमें मरीन, लेमन, लिली ऑफ द वैली, एम्बर और वेटिवर की सुगंध शामिल है.
पतला डिजाइन: यह सेगमेंट का सबसे पतला फोन है, जिसमें 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है.
शक्तिशाली परफॉर्मेंस: डाइमेंसिटी 7300 चिप AnTuTu V10 पर 700K+ स्कोर देती है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है.
लॉन्च ऑफर: पहले दिन ICICI बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए की छूट या 1,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस.
बिक्री और ऑफर्स