मोतिहारी: इन्फ्लूएंसर को कॉलेज कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर 10-15 चाकू मारे, भीड़ ने बनाए वीडियो!

Amanat Ansari 11 May 2026 09:16: PM 1 Mins
मोतिहारी: इन्फ्लूएंसर को कॉलेज कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर 10-15 चाकू मारे, भीड़ ने बनाए वीडियो!

मोतिहारी (बिहार): सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक युवक की परीक्षा देते समय ही निर्मम हत्या कर दी गई. आरोपी ने उसे कॉलेज परिसर में खदेड़-खदेड़कर चाकू से गोदा, जबकि मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे. यह घटना बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा में सोमवार को हुई. मृतक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है.

वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव का रहने वाला था और बीए पार्ट-3 की परीक्षा देने के लिए कोटवा आया हुआ था. परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह कॉलेज से बाहर निकल रहा था, तभी आरोपी सरोज यादव ने अचानक उस पर चाकू से हमला बोल दिया. रितेश भागने लगा, लेकिन सरोज यादव चाकू लेकर पीछा करता रहा. कॉलेज कैंपस में ही उसकी पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर 10 से 15 बार चाकू मारे गए. इतनी भयानक चोटों के कारण रितेश मौके पर ही लहूलुहान होकर मर गया.

भीड़ का शर्मनाक रवैया

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय सैकड़ों छात्र-छात्राएं वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की. उल्टा लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे. रितेश के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर भी बीच में नहीं पड़े. आरोपी ने भागते समय सभी को धमकी दी कि कोई मुंह खोला तो उसी का हाल होगा. पुलिस को सूचना मिलने में देरी हुई और आरोपी मौके से फरार हो गया.

क्या था पूरा विवाद?

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच यूट्यूब वीडियो को लेकर पुराना विवाद था. रितेश सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर था और आरोपी उससे किसी वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में तनाव था, जो अंत में खूनखराबे पर उतर गया. कोटवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

Bihar Law and Order Samrat Chaudhary Bihar Police Motihari Murder

Recent News