पुलिस अधिकारी ने महादलित किशोर के साथ किया कुकर्म, खैनी लाने के बहाने बुलाया था घर

Amanat Ansari 28 Aug 2025 07:59: PM 1 Mins
पुलिस अधिकारी ने महादलित किशोर के साथ किया कुकर्म, खैनी लाने के बहाने बुलाया था घर

नई दिल्ली: भोजपुर जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आयर थाने में तैनात दारोगा प्रभुनाथ सिंह पर 12 साल के एक महादलित किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दारोगा ने किशोर को खैनी लाने के बहाने अपने सरकारी आवास पर बुलाया और वहां उसके साथ गलत हरकत की. किशोर के चिल्लाने के बावजूद आरोपी नहीं रुका. बाद में पीड़ित ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला गांव में फैल गया.

अगली सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही जगदीशपुर के एसडीएम संदीप कुमार और एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से चर्चा की और पीड़ित किशोर को मेडिकल जांच के लिए भेजा.

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दारोगा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

Bhojpur inspector sexual abuse Mahadalit juvenile case Ayar police station news Bihar police incident

Recent News