ईरान ने होर्मुज में पाकिस्तान का जहाज उड़ाया, बोला- जो बात नहीं मानेगा, उसका यही हश्र होगा

Amanat Ansari 28 Mar 2026 06:40: PM 1 Mins
ईरान ने होर्मुज में पाकिस्तान का जहाज उड़ाया, बोला- जो बात नहीं मानेगा, उसका यही हश्र होगा

तेहरान: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़ा कदम उठाते हुए एक तेल टैंकर को नष्ट कर दिया. यह जहाज पाकिस्तान के झंडे के तहत चल रहा था और बिना किसी अनुमति के इस संवेदनशील समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि टैंकर को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

इसके बाद टारगेटेड हमला किया गया, जिससे जहाज पूरी तरह से तबाह हो गया. ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी उनकी बात नहीं मानेगा, उसका यही हश्र होगा. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा संभालता है. यहां कोई भी हमला या रुकावट वैश्विक ऊर्जा बाजार को सीधे प्रभावित कर सकती है.

हाल के हफ्तों में इस क्षेत्र में कई जहाजों पर हमले और ड्रोन स्ट्राइक्स की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे समुद्री यातायात पहले ही काफी कम हो चुका है. ईरान ने हाल ही में इस जलडमरूमध्य पर सख्त निगरानी और नियंत्रण के उपाय शुरू किए हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से कहा गया है कि बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि केवल कुछ चुनिंदा मित्र देशों के जहाजों को ही सीमित अनुमति दी जा रही है.यह घटना क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा सकती है और वैश्विक तेल आपूर्ति पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

Iran tanker destruction claim Strait of Hormuz crisis 2026 Pakistan flagged tanker attack

Recent News