ईरान का सबसे घातक पलटवार! बहरीन में अमेजन का डेटा सेंटर तबाह, जॉर्डन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल बौछार

Amanat Ansari 21 Jul 2026 09:34: PM 1 Mins
ईरान का सबसे घातक पलटवार! बहरीन में अमेजन का डेटा सेंटर तबाह, जॉर्डन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल बौछार

दुबई/तेहरान: अमेरिका-ईरान तनाव अब पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन में स्थित अमेजन के सेंट्रल डेटा सेंटर को क्रूज मिसाइलों से पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया है. इसके अलावा जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए.

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, बहरीन में अमेजन डेटा सेंटर पर हमला अमेरिका द्वारा दार खुयिन में की गई कार्रवाई का जवाब था. ईरान ने इसे “पूर्ण युद्ध” करार देते हुए कहा कि खाड़ी क्षेत्र अब अमेरिकी बलों के लिए सुरक्षित नहीं रहा.

अन्य हमलों के दावे

  • जॉर्डन: अमेरिकी मिसाइल डिफेंस रडार और F-15 फाइटर जेट को नष्ट किया गया.
  • कुवैत: अरिफजान बेस, अल-अदिरी कैंप और अहमद अल-जाबेर एयर बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमले. HIMARS सिस्टम और MQ-9 ड्रोन हैंगर तबाह किए गए.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि दोनों देशों के बीच फुल-स्केल वॉर चल रहा है, हालांकि कूटनीतिक चैनल भी सक्रिय हैं.
अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने भी ईरान के ठिकानों पर नए हमलों की पुष्टि की है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर है. अभी तक अमेजन या बहरीन सरकार की ओर से डेटा सेंटर हमले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है. 

US-Iran tensions Amazon's central data center Iran-Bahrain attack Iran Starlink attack

Recent News