ट्रंप का भारतीय फार्मा पर बड़ा वार! जेनेरिक दवाओं पर 100-200% टैरिफ, 2 साल की मोहलत के बाद सख्ती

Amanat Ansari 22 Jul 2026 03:13: PM 1 Mins
ट्रंप का भारतीय फार्मा पर बड़ा वार! जेनेरिक दवाओं पर 100-200% टैरिफ, 2 साल की मोहलत के बाद सख्ती

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित जेनेरिक दवाओं पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. उनके अनुसार, 1 अगस्त 2026 से दो साल तक जेनेरिक दवाओं पर शून्य टैरिफ रहेगा, उसके बाद पहले साल 100% और उसके बाद 200% टैरिफ लगेगा.

ट्रंप ने Truth Social पर लिखा, ''यह कदम अमेरिका में जेनेरिक दवाओं का उत्पादन वापस लाने के लिए उठाया जा रहा है. जो कंपनियां अमेरिका में प्लांट नहीं लगाएंगी, उन्हें भारी सजा मिलेगी.'' भारत दुनिया का सबसे बड़ा जेनेरिक दवा निर्यातक है. अमेरिका भारत की जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा बाजार है.

2025 में भारत ने अमेरिका को 9.7 अरब डॉलर की दवाएं निर्यात की थीं, जो कुल निर्यात का 38% है. यह फैसला भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए बड़ा झटका हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि पेटेंटेड और ब्रांडेड दवाओं की नीति पहले की तरह ही रहेगी.

ट्रंप ने पहले भी भारत पर टैरिफ की धमकी दी थी. यह कदम अमेरिका में दवा उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. भारतीय फार्मा उद्योग अब सरकार और उद्योग संगठनों के साथ इस मुद्दे पर रणनीति बनाने में जुट गया है.

Donald Trump US generic drug tariffs India pharma exports imported generic medicines

Recent News