जब दुनिया ईरान-इजरायल और अमेरिका की लड़ाई से परेशान है, कई देश ये सोच रहे हैं कि ये जंग कब थमेगी और कब सबकुछ सामान्य होगा. उस दौर में एक प्रोफेसर ने ज्योतिष का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसने इस युद्ध के थमने की तारीख बता दी है...
क्या है न्यूरल नेटवर्क मॉडल ?
माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एके वाधवानी 'न्यूरल नेटवर्क मॉडल' तैयार किया है. ये ऐसा मॉडल है इंडियन नॉलेज सिस्टम (ज्योतिष) के डेटा को AI के जरिए प्रोसेस किया गया है.. प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जो हालत ग्रहों की थी, उसके हिसाब से इसे ट्रेंड किया गया है.. प्रोफेसर वाधवानी का दावा है इसका उद्देश्य डर फैलाना नहीं है,ये केवल पूर्व चेतावनी है..जिसके मुताबिक ये पता चलता है कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ी है. इनका दावा है कि महाभारत के वक्त जो खगोलीय घटनाए हुईं थीं, ग्रहों की जो स्थितियां बनीं थीं, वो अब फिर बनने लगी हैं...
महाभारत जैसे हालात ?
5861 साल पहले महाभारत काल के दौरान गुरु ग्रह की स्थिति कुछ ऐसी ही थी. फिलहाल 2032 तक गुरु अतिचारी स्थिति में रहेंगे. लेकिन इस बार महाभारत जैसे युद्ध की स्थिति नहीं बल्कि इस बार रुक-रुककर चलने वाले एक महासंग्राम के हालात हैं...जहां आमने-सामने की जंग के अलावा कूटनीतिक और साइबर युद्ध होंगे. जिसका असर आर्थिक तौर पर भी पड़ेगा...साल 2032 तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं...
अप्रैल में थमेगा युद्ध !
इस भविष्यवाणी में ये दा किया गया है कि ईरान-इजरायल की लड़ाई 27 फरवरी 2026 की शाम 7 बजकर 14 मिनट पर तब विकट हुई थी. जब सूर्य, राहू और शनि के बीच आए थे...और अब 20 अप्रैल 2026 को तड़के 3 बजकर 47 बजे जब मंगल और शनि की दूरी शून्य होगी, तब वैश्विक शांति आने की उम्मीद है...यानि 15 दिन बाद दुनियाभर में शांति आ सकती है...हालांकि ये भविष्यवाणी कितनी सही होगी इसका पता 20 अप्रैल को ही पता चल पाएगा.