America-Iran War: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ फिर से चेतावनी जारी की. मंगलवार को प्रेस को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव पेट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका आज (मंगलवार) ईरान पर सबसे घातक और तीव्र हमले करेगा.
समाचार एजेंसी बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आज फिर से ईरान के अंदर हमलों का सबसे तीव्र दिन होगा. सबसे ज्यादा लड़ाकू विमान, सबसे ज्यादा बॉम्बर, सबसे ज्यादा हमले. खुफिया जानकारी पहले से कहीं ज्यादा सटीक और बेहतर है.
रिपोर्ट में यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को बेअसर करने में सफलता हासिल की है, क्योंकि पिछले 24 घंटों में ईरान ने सबसे कम संख्या में मिसाइलें दागी हैं. हालांकि इनमें से ज्यादा मिसाइलें इजरायल पर दागी गई थी.