इजरायली मीडिया का दावा: मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारिजानी?

Amanat Ansari 17 Mar 2026 02:52: PM 1 Mins
इजरायली मीडिया का दावा: मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारिजानी?

US Israel Iran War: इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच इजरायली मीडिया में मंगलवार को एक बड़ा दावा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी पर हमला किया है.

हालांकि, इस हमले में उनकी मौत हुई है या वे सुरक्षित हैं, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ईरान की ओर से इस खबर पर अब तक कोई प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे स्थिति और भी अस्पष्ट बनी हुई है.  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने कहा कि लारीजानी की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.  

यदि यह घटना सही साबित होती है, तो यह ईरानी नेतृत्व को और अधिक कमजोर कर देगी, जो पहले ही हमलों के पहले दिन ही सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को खो चुका है. उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई को भी गंभीर रूप से घायल माना जा रहा है और वे कोमा में होने की आशंका है.

Israel targets Iran Iran security chief Ali Larijani Ali Larijani killed

Recent News