लखनऊ : यूपी सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ऊपर जेल के अंदर जानलेवा हमला हुआ है. एक बंदी के द्वारा गायत्री प्रजापति के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार कर दिया. घटना में गायत्री प्रजापति घायल हो गए. घायल हुए गायत्री प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. जेल प्रशासन के द्वारा बंदी पर कार्रवाई भी की जा रही है.
समाजवादी पार्टी के नेता रहे गायत्री प्रजापति के ऊपर जेल की अंदर हमला हुआ है. गायत्री प्रजापति के ऊपर एक बंदी ने कैंची से वार करके घायल कर दिया, जिसमें गायत्री प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर मौजूद बंदी रक्षकों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,।जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जेल प्रशासन की ओर से बंदी के ऊपर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
गायत्री प्रजापति के ऊपर जेल के अंदर क्यों हमला हुआ, इसको लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. जेल प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.