शादी के 39 दिन बाद नवविवाहिता आशिक के साथ फरार, थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- पति में....

Global Bharat 12 Apr 2026 02:32: PM 1 Mins
शादी के 39 दिन बाद नवविवाहिता आशिक के साथ फरार, थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- पति में....

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में शादी के 39 दिन बाद नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल गई थी. ससुराल जाने के बाद भी प्रेमी से बातचीत कर रही थी. पति को जब इस बारे में पता चला तो आपत्ति की. पति के आपत्ति दर्ज करने के बाद पत्नी ने प्लान बनाया और अपने प्रेमी के साथ भाग गई. पुलिस नवविवाहिता को बरामद करके थाने लाई तो प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. घंटो तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलने के बाद भी प्रेमिका साथ रहने को तैयार नहीं हुई. 

झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सोहनाद गांव की युवती की शादी 2 मार्च को देवरी गांव के युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों के बाद रिश्तो में दूरियां बढ़ने लगी. पति को जब युवती के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हुई तो इस पर कड़ी आपत्ति की. हालांकि, आपत्ति के बावजूद भी पत्नी प्रेमी से बात करती रही. जब पति ने इसे रोकने के लिए कहा तो पत्नी प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया और 39 दिन बाद मौका पाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. 

पत्नी की फरार होने के बाद पति ने नारायणपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दी, जहां पुलिस ने युवती को बरामद किया. बरामद करने के बाद नवविवाहिता ने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी सोनू भंडारी के साथ रहना चाहती है. घंटे तक चल हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद भी अभी तक निष्कर्ष नहीं निकल सका है. दोनों परिवारों के बीच में समझौता करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. थाना प्रभारी का कहना है कि युवक और युवती दोनों बालिग है. नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

jamtara News Jamtara breaking News Love News Jharkhand News Jharkhand Breaking News

Description of the author

Recent News