पटना: जन शक्ति जनता दल (JSJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. रविवार को तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी को पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा.
चुनाव चिह्न मिलने के बाद वीणा मानवी ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वे बांकीपुर की जनता की आवाज बनकर काम करेंगी. वीणा मानवी के मैदान में उतरने से बांकीपुर उपचुनाव और रोचक हो गया है.
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही अपनी उम्मीदवारी घोषित कर चुके हैं. भाजपा भी अपना उम्मीदवार उतारने वाली है, जिससे त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. बांकीपुर सीट बिहार की महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जा रही है और इस उपचुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.